Murder:- नाबालिग पत्नी को नहीं भेजा तो दामाद ने सास की हत्या कर शव को फैंका माइस में

0

 udaipur/Rajasamd:-नाबालिग पत्नी को नहीं भेजने से  एक दामाद अपनी सास को अपने साथ राजसमंद अपने गांव लेकर गया और उसकी हत्या कर शव को माइ्रंस में फैंक दी। मृतका के 16 व 14 साल की दो बच्चियां है और मृतका का पति भी मर चुका है। ऐसे में दोनों बच्चियां अनाथ हो गई और दोनों की जिम्मेदारी उनके मामा पर आ गई।


मामला सुखेर थाना क्षेत्र का है। गीता (33) पत्नी पुष्पेन्द्र सिंह निवासी हवा मंगरी  ने अपनी पुत्री जान्हवी कुँवर (16) की शादी इसी वर्ष 12 मई को ईश्वर सिंह पुत्र धनसिंह निवासी आरना केलवा राजसमंद से करवाई थी। शादी के दौरान यह तय किया था कि बालिग होने पर ही जान्हवी कुँवर को ससुराल भेजा जाएगा और तब वह अपने पीहर में रहकर पढ़ाई करेगी। 

शादी के कुछ दिनों बाद पता चला कि ईश्वर सिंह की पूर्व में शादी हो चुकी है, जिससे उसका तलाक भी हो चुका है। यह बात भी जान्हवी के परिजनों से छिपाई गई। शादी के बाद से ही ईश्वर सिंह लगातार दबाव बना रहा था कि गीता अपनी पुत्री जान्हवी को ससुुराल भेज दे पर गीता पूर्व में तय हुए वायदे के अनुसार ससुराल नहीं भेज रही थी। इसी को लेकर ईश्वर सिंह नाराज चल रहा था।

रविवार को ईश्वर सिंह उदयपुर आया और अपनी सास गीता कुँवर को साथ लेकर अपने गांव आरना केलवा राजसमंद लेकर गया। दोपहर को जान्हवी ने मां गीता को फोन किया तो गीता ने कहा कि वह कुछ समय मे रवाना हो रही है। शाम को जब ईश्वर सिंह को फोन तो उसने कहा कि उसकी मां निकल चुकी है। शाम तक नहीं आने पर गीता की दोनों बेटियां जान्हवी व ईशिका दोनों सुखेर थाने पहुँची और रिपोर्ट दी।

इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर गीता की लोकेशन निकलवाई तो उसकी लोकेशन मीरानगर में राजकमल होटल के पास आई। इस पर दोनों बेटियां तलाशने के लिए गई तो काफी तलाशने के बाद भी उसका पता नहीं चला। बेटियों ने सोचा कि मां घर पर आ गई होगी तो वे पुन: घर पर गई तो मां घर पर नहीं थी। इस पर सुखेर थाने पर जाकर बताया तो फिर से लोकेशन निकलवाई तो फिर से फोन की लोकेशन फिर से वहीं पर निकली। इस पर मीरानगर में राजकमल होटल पर जाकर देखा तो गीता का फोन झाडिय़ों में पड़ा मिला।

यह देखकर पुलिस को शंका हुई और सुखेर थाने से जाब्ता ईश्वर सिंह के गांव आरना केलवा राजसमंद गया। वहां पर जाकर ईश्वर सिंह की मां से पूछा तो मां ने बताया कि ईश्वर सिंह माइंस पर गया है। पुलिस ने शंका के आधार पर घर की छत पर जा देखा तो वहां पर ईश्वर सिंह भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे पुलिस ने पकड़ा और अपने साथ सुखेर थाने पर लेकर आई। यहां पर पूछताछ में ईश्वर सिंह में पहले तो ईश्वर सिंह मना करता रहा और बाद में जब सख्ती से पूछा तो ईश्वर सिंह ने बताया कि उसने अपनी सास गीता की हत्या कर शव को माइंस में फैंक दिया। इस पर पुलिस पुन: आरना गांव केलवा राजसमंद गई, जहां पर माईंस में से गीता का शव बरामद किया।

शव के गले में दो जगह पर रस्सियों के निशान थे और सीने पर भी मारपीट करने के निशान थे। पुलिस ने शव बरामद कर हत्या का मामला दर्ज कर शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतका के परिजनों की आर्थिक स्थिति खराब होने पर मृतका के शव का बैकुण्ठ धाम सेवा संस्थान के सुपुर्द किया। संस्थान के हिरालाल साहू व शंकरदयाल शर्मा ने मृतका के परिजनों के साथ अंतिम संस्कार करवाया गया।


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)