केंद्रीय कारागृह एवं वृद्धाश्रम का निरीक्षण
N8news network
उदयपुर, 23 मार्च। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्ञानप्रकाश गुप्ता के निर्देशन में प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा ने केन्द्रीय कारागृह उदयपुर का निरीक्षण किया । पुरुष जेल निरीक्षण के दौरान बंदीजन को मुहैया कराई जा रही चिकित्सा, भोजन, चाय एवं नाश्ते के बारे में जानकारी ली गई । बंदीजन को निःशुल्क विधिक सहायता, अपील, पैरोल इत्यादि के बारे में भी जानकारी ली गई । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर द्वारा लीगल एड डिफेन्स काउंसिल स्कीम के तहत अभियुक्त को अधिवक्ता की सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई ।
इसी प्रकार एडीजे श्री शर्मा ने तारा संस्थान द्वारा संचालित राजकीय वृद्धाश्रम बलीचा का भी निरीक्षण कर वृद्धजन के अधिकार, सीनियर मॉड्युल, निःशुल्क विधिक सहायता, नाल्सा पोर्टल, नाल्सा हेल्पलाइन 15100 के बारे में जानकारियां दी।

