उदयपुर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा: सनातन आस्था का महासंगम

0

 उदयपुर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा: सनातन आस्था का महासंगम





N8news नेटवर्क 

उदयपुर, 16 जुलाई 2026: सम्पूर्ण सनातन समाज की ओर से भगवान जगदीश रथ यात्रा समिति के तत्वावधान में उदयपुर शहर में प्राचीन परंपरा के अनुरूप भारत की तीसरी सबसे बड़ी जगन्नाथ रथ यात्रा बड़े ही आदर, सत्कार और गहरी भक्ति भावना के साथ निकाली गई। यह यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की जीवंतता और हिंदू समाज की एकता का प्रतीक बनकर उभरी हैं। इस अवसर पर विभिन्न वरिष्ठ संवाददाता बंधुओं से  वार्ता के दौरान पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

हिंदुत्व रक्षा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. राव बहादुर सिंह, 

ने अपने उद्बोधन मे कहाँ की 

“मेवाड़ की वीरभूमि उदयपुर आज भगवान जगदीश (जगन्नाथ जी) की भव्य रथ यात्रा से  खुशी और भक्ति से झूम उठी है! यह भारत की तीसरी सबसे बड़ी जगन्नाथ रथ यात्रा  उदयपुर के साथ ही सम्पूर्ण भारतवर्ष की सनातन चेतना का शक्तिशाली उद्घोष है।

हिंदुत्व रक्षा महासंघ के सकड़ों कार्यकर्ताओं ने तन-मन-धन से समर्पित होकर इस यात्रा को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने का सेवा कार्य किया है। आज उदयपुर की सड़कें ‘जय जगन्नाथ’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंज रही हैं, जो पूरे देश के जनमानस को यह स्पष्ट संदेश देती हैं कि सनातन धर्म की जड़ें अटूट हैं और हिंदू समाज एकजुट होकर अपनी आस्था, संस्कृति तथा भारतीय पहचान की रक्षा करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

मेवाड़ की यह पावन परंपरा राष्ट्र जागरण की अनूठी मिसाल है। भगवान जगदीश की यह पवित्र रथ यात्रा सनातन मूल्यों, हिंदू एकता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का महान ज्योतिर्मय दिव्य रथ है, जो पूरे भारत में सनातन ज्योति फैला रहा है।

भगवान जगन्नाथ की कृपा से हिंदुत्व रक्षा महासंघ पूरे देश में ऐसी धार्मिक, सांस्कृतिक और जागरण यात्राओं को और अधिक विस्तार देगा, ताकि भारत की प्राचीन सनातन संस्कृति हर गांव, हर नगर में पुनः प्रतिष्ठित हो सके।”

इस अवसर पर अन्य  प्रमुख पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किये 

“भगवान जगन्नाथ की कृपा से उदयपुर में इस वर्ष की रथ यात्रा अत्यंत भव्य और भावपूर्ण रूप में संपन्न हुई है। प्राचीन परंपराओं को बनाए रखते हुए हमने इस यात्रा को और अधिक गरिमामय एवं विशाल बनाने का प्रयास किया है। हिंदुत्व रक्षा महासंघ के कार्यकर्ताओं का पूर्ण समर्थन और सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके कारण पूरा कार्यक्रम सुव्यवस्थित रहा।

 जगदीश मंदिर रथ यात्रा समिति के संयोजक  एवं वरिष्ठ पदाधिकारी हिंदुत्व रक्षा महासंघ धर्म जागरण प्रकोष्ट उदयपुर दिनेश मकवाना ने कहाँ 

“हिंदुत्व रक्षा महासंघ द्वारा संचालित मानवाधिकार प्रकल्प मानवाधिकार रक्षा महासंघ के कार्यकर्ताओं ने इस पावन अवसर पर भक्तों को हर संभव सहायता प्रदान की। रथ यात्रा ने दिखाया कि सनातन समाज जब एकजुट होता है तो कोई भी कार्य सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो जाता है। मानवाधिकारों की जड़े सनातन संस्कृति से पोषण प्राप्त करती है ”

विकास गौड़, कार्यवाहक संभागीय अध्यक्ष, उदयपुर, मानवाधिकार रक्षा महासंघ ने कहाँ की 

“जनमानस की अपार भक्ति देखकर मन प्रसन्न हो गया। उदयपुर की सड़कें आज हिंदुत्व के भक्तिमय जन सैलाब से भर गईं। यह यात्रा सनातन आस्था की गहराई को दर्शाती है।”

 उदयपुर शहर जनसंपर्क प्रमुख, प्रवीण जेठवानी ने 

“भगवान जगन्नाथ के दर्शन मात्र से ही मन को शांति मिलती है। आज के कार्यक्रम में हर आयु वर्ग के भक्तों का उत्साह देखने लायक था।”

सुनील खुराना, वरिष्ठ कार्यकर्ता जगन्नाथ भक्त

इस अवसर पर सेवानिवृत पुलिस निरीक्षक और वरिष्ठ कार्यकर्ता एडवोकेट गजसिंह सिसोदिया, निखिल दशोरा, विजय साहू, आशीष साहू , अरविंद सिंह झाला सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)