सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर वैष्णव वैरागी सेवा संस्थान की बैठक, 13 समितियों का गठन
उदयपुर से निशांत पंडित (वैष्णव) की रिपोर्ट
उदयपुर। वैष्णव वैरागी सेवा संस्थान, उदयपुर की बैठक रविवार, 15 नवंबर 2026 को ग्राम सुखवाडा में अध्यक्ष रमेश वैष्णव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 21 नवंबर को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों एवं सफल आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सम्मेलन की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से 13 अलग-अलग समितियों का गठन किया गया। इनमें
1-आवास एवं पंजीयन समिति,
2-भोजन व्यवस्था समिति, 3-पंडाल व्यवस्था समिति, 4-सुरक्षा व्यवस्था समिति, 5-क्रय-विक्रय समिति,
6-मुख्य पंडाल समिति,
7-यातायात व्यवस्था समिति,
8- स्वागत एवं मंच संचालन समिति,
9-धार्मिक अनुष्ठान एवं फेरे समिति,
10-विवाह पंजीयन एवं सरकारी योजना समिति,
11-कोष कार्यालय एवं रसीद काउंटर समिति,
12-टेंट-लाइट एवं साउंड समिति तथा
13-स्वास्थ्य एवं मेडिकल समिति शामिल हैं।
बैठक में धार्मिक अनुष्ठानों को निर्धारित समय पर संपन्न कराने, विवाह से संबंधित आवश्यक दस्तावेज एवं प्रमाण पत्र तैयार करवाने, सरकारी सहायता योजनाओं का लाभ दिलाने तथा सम्मेलन में आने वाले अतिथियों एवं समाजजनों के लिए आवास, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
साथ ही सम्मेलन को व्यवस्थित, अनुशासित एवं सफल बनाने के लिए सभी समितियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा आपसी समन्वय से कार्य करने पर सहमति बनी।
बैठक में समाज के वरिष्ठजन एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक विवाह सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सहयोग एवं सहभागिता का संकल्प लिया।

