वैष्णव वैरागी समाज (आठ बैठक) उदयपुर संभाग की बैठक में सामाजिक सुधारो पर गहन चिंतन I

0

 वैष्णव वैरागी समाज (आठ बैठक) उदयपुर संभाग की बैठक में सामाजिक सुधारो गहन चिंतन I 

समाज का विवाद निपटाने 21 सदस्यीय मध्यस्थता समिति बनी

रिपोर्ट :- निशांत पंडित (वैष्णव) भल्लो का गुडा (करगेट मण्डल)


उदयपुर । समस्त वैष्णव वैरागी समाज (आठ बैठक, उदयपुर संभाग ) की आम सभा जोगणिया माता मंदिर परिसर, गोवला पावर हाउस, उदयपुर में आयोजित हुई। इसमें उदयपुर संभाग आठ बैठक  से  800 सौ से अधिक समाज के प्रतिनिधियों  ने भाग लिया। बैठक में सामाजिक कुरीतियों पर रोक, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और संगठन के आंतरिक विवादों के समाधान को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में वैष्णव वैरागी आठ बैठक विकास समिति, उदयपुर संभाग के पदाधिकारियों के बीच चल रहे विवाद पर चर्चा हुई। परिवादी पक्ष की ओर से एडवोकेट अशोक वैष्णव ने पूरे घटनाक्रम का विवरण प्रस्तुत किया। इसके बाद कथित रूप से बनाए गए अध्यक्ष रमेश वैष्णव के विरोध में आम सभा ने प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि नियमों के विरुद्ध अध्यक्ष बनने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को समाज स्वीकार नहीं करेगा।

दूसरे पक्ष की बैठक में अनुपस्थिति पर भी नाराजगी व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि यदि दोनों पक्ष मौजूद होते तो निर्णय और अधिक ठोस हो सकता था। विवाद के निष्पक्ष समाधान के लिए 21 सदस्यीय मध्यस्थता समिति बनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

बैठक में यह भी तय किया गया कि भविष्य के सामूहिक विवाह सम्मेलनों का संचालन विकास समिति के अध्यक्ष जमनादास वैष्णव के नेतृत्व में किया जाएगा।

बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया तथा उदयपुर के आसपास समाज के सामुदायिक भवन निर्माण का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

सामाजिक खर्च और आधुनिक कुरीतियों पर रोक लगाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। विवाह समारोहों में प्री-वेडिंग फोटो और वीडियो शूट पर पूर्ण प्रतिबंध, पेरावणी (लेन-देन) पर रोक तथा उपहार देने-लेने की प्रथा समाप्त करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में उप जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मणदास वैष्णव, पूर्व पार्षद रामदास वैष्णव, समाज के मौतबीर मोहन दास , बद्री दास,रेबारियों का गुडा,अशोक वैष्णव मावली, बाबूदास, भरत दास, शंकर दास, माधव दास, धर्म दास, जमना दास सरपंच, दुर्गा दास, सहित मंडलो के महंत गण  सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। खास बात यह रही के इस पुरे कार्यक्रम का आयोजन युवाओं की टीम द्वारा किया व युवाओं की भागीदारीअधिक रही इससे यह भी लगा की समाज मेँ विकास और सुधार के लिए युवा चिंतित हैं व अब समय के साथ आगे आना चाहते हैं, कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग  बालाजी स्टूडियो डांगियों की पंचोली द्वारा की गई,कार्यक्रम का संचालन हरीश वैष्णव ने किया।






Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)