वैष्णव समाज की एकजुटता से परिवार को मिला संबल,महेश वैष्णव के इलाज के लिए सामाजिक सहयोग ₹1.11 लाख के पार

0

खबर का असर: रामचंद्र वैष्णव की पहल और मीडिया में खबरों के प्रकाशन से महेश वैष्णव के उपचार के लिए उमड़ा सहयोग, सहयोगकर्ताओं ने दिल खोलकर की आर्थिक मदद।

महेश वैष्णव के इलाज के लिए सामाजिक सहयोग ₹1.11 लाख के पार

वैष्णव समाज की एकजुटता से परिवार को मिला संबल, सफल ऑपरेशन के बाद अपने पैरों पर चले महेश; डॉ. उदय भौमिक ने अस्पताल बिल में यथासंभव छूट का दिया आश्वासन

उदयपुर/नीमच | N8न्यूज़ नेटवर्क, राजस्थान 

निशांत पंडित
निशांत पंडित, संपादक-निदेशक 

उदयपुर। सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबर और समाजजनों की अपील का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। मध्यप्रदेश के नीमच जिले के पलसोड़ा निवासी महेश वैष्णव के उपचार के लिए वैष्णव वैरागी समाज की ओर से जुटाई गई आर्थिक सहायता 1 लाख 11 हजार रुपये से अधिक हो गई है। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद महेश वैष्णव का उदयपुर के चित्रकूट नगर स्थित उदय हॉस्पिटल में उपचार किया गया। उनके सफल ऑपरेशन के बाद अस्पताल में उन्हें अपने पैरों पर चलाकर भी दिखाया गया।

रामचंद्र वैष्णव ने अस्पताल पहुंचकर जानी मरीज की कुशलक्षेम

(प्रसिद्ध उद्घोषक एवं वैष्णव चिंतक रामचंद्र वैष्णव फलीचड़ा)


समाज द्वारा प्रदत्त आर्थिक सहयोग का मरीज को कितना लाभ मिला और उसके स्वास्थ्य में कितना सुधार हुआ, यह जानने के लिए प्रसिद्ध उद्घोषक एवं वैष्णव चिंतक रामचंद्र वैष्णव फलीचड़ा उदय हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने महेश वैष्णव और उनके परिजनों—माता, भाई रवि वैष्णव एवं जीजा सुरेश वैष्णव—से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी और परिवार को संबल प्रदान किया।

इस दौरान रामचंद्र वैष्णव ने उदय हॉस्पिटल के चीफ न्यूरो सर्जन डॉ. उदय भौमिक से मुलाकात कर महेश के स्वास्थ्य में सुधार और उपचार की स्थिति पर चर्चा की। डॉ. भौमिक ने महेश के सफल ऑपरेशन के बाद उन्हें अपने पैरों पर चलाकर दिखाया, जो परिवार और समाजजनों के लिए राहत भरा क्षण रहा।

डॉ. उदय भौमिक के साथ रामचंद्र वैष्णव 

अस्पताल बिल में छूट के लिए किया आग्रह

मरीज के उपचार पर होने वाले खर्च को देखते हुए रामचंद्र वैष्णव ने डॉ. उदय भौमिक से अस्पताल के बिल में रियायत देने का आग्रह किया। इस पर डॉ. भौमिक ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन अपने स्तर पर मदद कर रहा है। उन्होंने अकाउंटेंट से चर्चा कर बिल में यथासंभव छूट दिलाने तथा अपनी ओर से भी हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

निशांत पंडित वैष्णव की खबर का भी दिखा असर

महेश वैष्णव के उपचार के लिए आर्थिक सहयोग जुटाने की पहल उनकी बहन रानी वैष्णव ने की थी। उन्होंने समाजजनों से सहायता की अपील की। नीमच क्षेत्र से मिले सहयोग के साथ उदयपुर के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और ऑनलाइन मीडिया में प्रकाशित सामाजिक सरोकारों से जुड़ी वरिष्ठ पत्रकार निशांत पंडित वैष्णव(विभिन्न मीडिया संस्थानो व मीडिया संघठनों के साथ जुड़ाव) की खबर ने भी इस मामले को लोगों तक पहुंचाने में भूमिका निभाई।

खबर और अपील के माध्यम से जानकारी मिलने के बाद राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों और मध्यप्रदेश के समाजजनों ने सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया। देखते ही देखते सहायता राशि बढ़कर 1 लाख 11 हजार रुपये के पार पहुंच गई।

इन समाजजनों और संगठनों का रहा विशेष सहयोग

महेश वैष्णव के उपचार के लिए आर्थिक सहयोग जुटाने में रामेश्वर लाल वैष्णव, ठिकरिया; शांति दास, हथियाना; किशन दास, बागोर; केदार दास, मेगरास; प्रकाश दास, मेंगटिया; किशन दास, नादेशमा; लहर दास, चलवा-गोगुंदा क्षेत्र; कमल दास वैष्णव, शिक्षक, गोगुंदा; चिराग वैष्णव, वल्लभनगर; भरत दास, पहाड़ा; बाबू दास, दोबदड़ा; महंत वोराठ; श्याम दास वैष्णव, शिक्षक एवं महंत फूंकिया मंडल सहित अनेक समाजजनों ने सहयोग प्रदान किया।

इसके साथ ही मेवाड़ वैष्णव वैरागी समाज संगठन मातृकुंडिया के अध्यक्ष नाथू दास वैष्णव, लसाड़िया; प्रसिद्ध समाजसेवी लक्ष्मण दास वैष्णव, मेंगटिया कला (वर्तमान में पुणे); धर्मेंद्र वैष्णव तथा मंगल चायघर, उदयपुर सहित अन्य सहयोगकर्ताओं के प्रयास भी सराहनीय रहे।

परिवार ने जताया आभार

महेश वैष्णव के भाई रवि वैष्णव एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने वैष्णव वैरागी समाज द्वारा प्रदान की गई आर्थिक सहायता के लिए सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। परिवार ने बेहतर उपचार, सफल ऑपरेशन तथा अस्पताल के बिल में यथासंभव रियायत देने की सहमति के लिए चीफ न्यूरो सर्जन डॉ. उदय भौमिक और उदय हॉस्पिटल के समस्त स्टाफ के प्रति भी धन्यवाद जताया।

महेश वैष्णव के उपचार में समाजजनों की ओर से जारी सहयोग सामाजिक एकजुटता, सेवा और मानवीय संवेदनाओं का उदाहरण बनकर सामने आया है। इस कठिन समय में समाज के लोगों ने आर्थिक सहायता देकर परिवार का संबल बढ़ाया है।






फोटो कैप्शन: उदय हॉस्पिटल में उपचार के बाद अपने पैरों पर चलते महेश वैष्णव। साथ ही मरीज की कुशलक्षेम जानने पहुंचे रामचंद्र वैष्णव फलीचड़ा एवं अन्य समाजजन।

N8 News | सामाजिक सरोकार
सच की आवाज, समाज के साथ

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)