udaipur/ उदयपुर के कानोड़ में सनसनीखेज घटना: ANM ने सरकारी क्वार्टर में किया सुसाइड

0

 उदयपुर जिले में कानोड़ कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) के डॉक्टर सुरेंद्र बिजारणिया के सरकारी क्वार्टर में ANM ने सुसाइड कर लिया। ANM अनीता मीणा (30) ने देर रात पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। ANM पिछले 4 दिन से डॉक्टर के सरकारी क्वार्टर में रह रही थी।



सुसाइड के बाद डॉक्टर ने ANM का शव पंखे से उतारा और क्वार्टर की सीढ़ियों पर रख दिया। इसके बाद ANM के परिजनों को सूचना देकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया- डॉक्टर सुरेंद्र बिजारणियाऔर ANM अनिता के बीच अफेयर था। ANM डॉ. सुरेन्द्र बिजारणिया पर शादी करने का दबाव बना रही थी। दिसंबर में डॉक्टर की शादी होने के बाद से ANM नाराज चल रही थी।


ANM अनिता ने बुधवार देर रात को डॉक्टर बिजारणिया के सरकारी क्वार्टर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद डॉक्टर ने ANM का शव पंखे से उतारा और क्वार्टर की सीढ़ियों पर रख दिया। डॉक्टर ने ANM के परिजनों को सुसाइड की सूचना दी और फरार हो गया।


परिजनों ने तुरंत इसके बाद में पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो डॉक्टर बिजारणिया हॉस्पिटल से गायब मिले, जबकि बुधवार को उनकी नाइट ड्यूटी थी। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कराई। रात करीब 1 बजे चित्तौड़गढ़ की मंगलवाड़ थाना पुलिस ने डॉक्टर को पकड़ा और कानोड़ पुलिस को सौंप दिया।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)