Nimbahera/महिला मोर्चा ने जिला अस्पताल में बांटे फल, मरीजों के शीघ्र स्वस्थ की कामना की

0

 
Rajasthan / n8news/ निम्बाहेड़ा। राजस्थान सरकार में पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी के जन्मदिन कार्यक्रम के अंतर्गत निम्बाहेड़ा नगर महिला मोर्चा के नेतृत्व में आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतिम और तीसरे दिन नगर के राजकीय जिला चिकित्सालय में फल वितरित कर मरीजों की कुशलक्षेम जानी एवं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस अवसर इंद्रा भाम्बी, आरती शर्मा, रेखा प्रजापत, लक्ष्मी कोठारी, इशिका कृपलानी, लीला कुमावत, एकता मराठा, रागिनी आमेटा, माधुरी अग्रवाल, संगीता डुकरे, नीलू माली, अरुणा राजपूत, अनु बजाज, रेखा समदानी सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रही।
महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष आरती शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के तीसरे व अंतिम दिन 22 जुलाई, शनिवार को प्रातः नगर के स्वामी विवेकानंद राजकीय जिला चिकित्सालय निम्बाहेड़ा में उपचाररत मरीजों को फल वितरित किये गए। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने चिकित्सालय में उपचाररत मरीजों की कुशलता पूछ उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)