डूंगरपुर जिले के साबला क्षेत्र के राणा पूंजा भील सर्कल स्थित पिंडावल गांव में होली पर्व के अवसर पर पारंपरिक गैर नृत्य का शांतिपूर्ण तरीके से आयोजन किया गया।
रिपोर्ट –घनश्याम दास वैष्णव N8 न्यूज़, राजस्थान
गांव के युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने उत्साह के साथ इस आयोजन में हिस्सा लिया। ढोल-नगाड़ों की थाप और पारंपरिक वेशभूषा के साथ ग्रामीणों ने गैर नृत्य प्रस्तुत कर क्षेत्र की संस्कृति और परंपरा को जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान पूरे गांव में उत्सव का माहौल देखने को मिला और ग्रामीणों ने आपसी भाईचारे और शांति के साथ इस परंपरा को निभाया।

