Udaipur / nathdwara चंद्रग्रहण पर हुए विशेष दर्शन, ग्रहण काल मे खुले रहे श्रीजी के कपाट

0

 चंद्रग्रहण पर हुए विशेष दर्शन, ग्रहण काल मे खुले रहे श्रीजी के कपाट 

N8news, राजस्थान नेटवर्क रिपोर्ट by निशांत पंडित 

डालोत्सव के पर्व पर श्री विशाल बावा ने ठाकुर जी को झूलाई डॉल...

 पुष्टिमार्गीय वल्लभ सम्प्रदाय की प्रधानपीठ नाथद्वारा श्रीनाथजी की हवेली में चंद्र ग्रहण पर विशेष दर्शन हुए, पूरे ग्रहण काल श्रीजी के पट खुले रहे व श्रद्धालुओं ने दर्शन कर दान पुण्य किया। 

फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा मंगलवार को चंद्रग्रहण के चलते डोलउत्सव के सेवा क्रम में भी बदलाव रहा ओर श्रीनाथजी के केलव एक दर्शन श्रद्धालुओं के लिए खोले गए ।

 सुबह 9:15 बजे डोलउत्सव के राजभोग के दर्शन खोले गए जो लगभग सवा तीन घंटे जारी रहे ।  

  चंद्रग्रहण के दौरान श्रद्धालुओं ने दर्शनों के साथ भजन कीर्तन, परिक्रमा व दान पुण्य किया, मंदिर मण्डल द्वारा लेट कर (दंडोति) परिक्रमा करने वालो के लिए विशेष मीटिंग की व्यवस्था की गई, वहीं पूज्यपाद तिलकायत श्री इंद्रदमनजी महाराज की आज्ञा व चिरंजीव श्री विशाल बावा साहब की प्रेरणा से दिव्यांग और बुजर्गो दर्शनार्थियों के लिये ग्रहण दर्शन मे विशेष सुविधा कर व्हीलचेयर द्वारा दर्शन की व्यवस्था की गई । 

चंद्र ग्रहण का पर्वकाल 3 घंटे 27 मिनिट रहा, मोक्षकाल शाम 6 बजकर 47 मिनिट पर दर्शन बंद हुए व पूरे मंदिर को धोकर शुद्ध किया गया। 

ग्रहण का सूतक लगाने के कारण राजभोग में निर्मित सभी सखड़ी प्रशाद को गौशाला में गायों के लिए भेज दिया गया ।

 खग्रास चंद्रग्रहण पर जहॉ एक और पूरे भारत वर्ष मे सभी मंदिरो के कपाट बंद रहते है, वंही नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी के मंदिर मे पुष्टि परंपरा अनुसार दर्शन खुले रहते है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)