udaipur सदस्यता अभियान को लेकर हिन्दुत्व रक्षा महासंघ झाडोल मंडल की बैठक संपन्न

0

 सदस्यता अभियान को लेकर हिन्दुत्व रक्षा महासंघ झाडोल मंडल की बैठक संपन्न



झाडोल (उदयपुर)। हिन्दुत्व रक्षा महासंघ झाडोल मंडल की नवीन गठित कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सांवरिया सेठ मंदिर, दमाणा (मगवास) में आयोजित हुई। बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राव बहादुर सिंह के निर्देशानुसार संगठन की आगामी गतिविधियों एवं सदस्यता अभियान की रूपरेखा को लेकर संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार जैन ने की। बैठक में महामंत्री शंकर सिंह पंवार सहित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत झाडोल क्षेत्र के गांवों एवं ढाणियों तक पहुंचकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, गौ सेवा एवं स्वदेशी विचारों के प्रचार-प्रसार पर भी बल दिया जाएगा।

मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार जैन ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक के बाद परिचय-मिलन कार्यक्रम एवं सामूहिक भोजन का आयोजन भी किया गया।

उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता:

राजेन्द्र कुमार जैन (मंडल अध्यक्ष), शंकर सिंह पंवार (महामंत्री), प्रितम भट्ट (संयुक्त महामंत्री), नीरज कुमार जैन (कोषाध्यक्ष), भारत सिंह (उपाध्यक्ष संगठन), देवी लाल पटेल, मोहनलाल चव्हाण, प्रभु लाल पूर्बिया, शेखर मिश्रा (मीडिया प्रभारी), शिव लाल साधु सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



रिपोर्ट: N8 News, झाडोल

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)