प्रतापनगर पुलिस का बड़ा खुलासा ,राहगीरों को बनाते थे शिकार ,मदद के बहाने राहगीरों को फंसाने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

0

 


मदद के बहाने राहगीरों को फंसाने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर। प्रतापनगर थाना पुलिस ने राहगीरों को मदद के बहाने फंसाकर उनका अपहरण करने और ब्लैकमेल कर रुपए वसूलने वाली गैंग का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 1 अगस्त 2026, शनिवार को देबारी चौराहे के आगे राष्ट्रीय राजमार्ग से ढिंकली जाने वाले रास्ते पर घटित हुई थी।

थाना प्रभारी अजय सिंह राव के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेन्द्र विश्नोई, मनीष जोशी, नरेन्द्र रेबारी और ओम प्रकाश के रूप में हुई है। आरोपियों ने हाईवे पर घायल होने का नाटक कर एक राहगीर को मदद के लिए रोका। जब राहगीर उनकी सहायता के लिए रुका तो आरोपियों ने उस पर स्प्रे डालकर उसे अपनी कार में बैठा लिया।

इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और डराकर उसके खाते से Paytm के माध्यम से 25 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार, मोबाइल फोन तथा वसूले गए रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इसी तरह की योजना बनाकर अन्य राहगीरों को भी अपना शिकार बनाते थे। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर अन्य खुलासे होने की संभावना है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)