वैष्णव समाज ने पेश की सहयोग की मिसाल, शिक्षक रामचंद्र वैष्णव के प्रयास से सहयोग को बड़े हाथ I

0

 उदयपुर/नीमच | संवाददाता

मध्यप्रदेश के नीमच जिले के पलसोड़ा निवासी महेश वैष्णव सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होकर कोमा में चले गए। सिर में गंभीर चोट आने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए उदयपुर रेफर किया, जहां उनका उपचार जारी है।

परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने तथा आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिलने पर मरीज की बहन रानी वैष्णव ने उदयपुर वैष्णव वैरागी समाज से सहयोग की अपील की। इस पर फलीचंड़ा निवासी रामचंद्र वैष्णव जो समाज के चिंतक, उद्धघोषक के साथ ही समाज के विकास सहयोग के हमेशा तत्पर रहते हे उन्होंने तत्काल 


 उदय हॉस्पिटल के चीफ न्यूरो सर्जन डॉ. उदय भौमिक से संपर्क कर उपचार में रियायत देने का आग्रह किया।

डॉ. भौमिक द्वारा सहयोग की अपील के बाद राजस्थान के उदयपुर, सलूंबर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा और प्रतापगढ़ सहित मध्यप्रदेश के नीमच एवं मंदसौर जिलों के समाजजनों ने बढ़-चढ़कर आर्थिक सहयोग प्रदान किया। अब तक लगभग 50 से 55 हजार रुपए की सहायता राशि एकत्रित हो चुकी है तथा सहयोग का क्रम लगातार जारी है।

मरीज के परिवार ने सामाजिक संस्थाओं, संगठनों, भामाशाहों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से भी आर्थिक सहयोग की अपेक्षा जताई है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)