सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया के उदयपुर कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

0

सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया के उदयपुर कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस



उदयपुर। सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया, नई दिल्ली के उदयपुर कार्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के मुख्य संरक्षक भेरूलाल गायरी एवं नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन कर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जगदीश पटेल, बाल अधिकारिता विभाग एवं जिला बाल कल्याण समिति की पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रीति जैन, संगठन के जिलाध्यक्ष गिरीराज माली, नूपुर नारी सेवा संस्थान की संस्थापिका कंचन राजपूत, आईटी विभाग सीएससी से सुनील शर्मा तथा संगठन के सदस्य जिशान खान सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की एकता, अखंडता और सामाजिक उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। अंत में सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्रहित एवं समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम देशभक्ति, सामाजिक समरसता एवं जनसेवा की भावना को समर्पित रहा।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)