नगर निगम चुनाव में 80 वार्डों के लिए 220 प्रत्याशी मैदान में, प्रचार ने पकड़ी रफ्तार
उदयपुर नगर निगम चुनाव में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 80 वार्डों में कुल 220 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। अंतिम दिन 52 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए, जिसके बाद कई वार्डों में भाजपा, कांग्रेस, माकपा और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला तय हो गया है। चुनावी तस्वीर साफ होते ही सभी दलों ने घर-घर जनसंपर्क और प्रचार अभियान तेज कर दिया है।
उधर जिले की छह नगरीय निकायों में कुल 4.73 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनावी मैदान में निर्दलीय उम्मीदवार भी प्रमुख दलों के लिए चुनौती बने हुए हैं, जिससे कई वार्डों में मुकाबला रोचक होने की संभावना है।

