वही समय आज सामने खड़ा है, जहाँ कभी, रोब, रुतबा और पहुंच की बात होती थी I जिससे लोग डरते थे, आज वही ACB के जाल मे फंसता नजर आ रहा है I पेसो की चमक मे कही ईमानदारी खो गईं, और खाकी फिर सवालों के घेरे मे आ खड़ी हुई समय का पहिया ज़ब घूमता है, तो बड़े -बड़े घमंड चंद मिनटों मे टूट जाते है I
उदयपुर एसीबी की टीम ने रविवार शाम 4:30 बजे प्रतापनगर थाने के ASI को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। ASI सुनील बिश्नोई ने रेप की कोशिश और छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज नहीं करने की एवज में रिश्वत मांगी थी।
इसके लिए ASI शिकायतकर्ता को धमका रहा था। रिश्वत नहीं देने पर फंसाने की बात कर रहा था। शिकायतकर्ता ने एसीबी को इसकी शिकायत कर दी। इसके बाद एसीबी ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
शिकायतकर्ता ने शोभागपुरा स्थित ऑर्बिट रिसॉर्ट की पार्किंग में ASI को एक लाख रुपए देने के लिए बुलाया। तभी जाल बिछाकर बैठी एसीबी की टीम ने उसे पकड़ लिया।
एसीबी के एडिशनल एसपी अनंत कुमार ने बताया- मामले में जांच जारी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। दरअसल, एक महिला ने रेप की कोशिश और छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद मामले को परिवाद में रखते हुए मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। आरोपी से मुकदमा दर्ज नहीं करने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।
बताया जा रहा है कि आरोपी एएसआई पर पहले भी गंभीर आरोप लग चुके हैं।

