Udaipur /वैष्णव वैरागी समाज की बैठक,आठ मंडल मेँ एकता व समाज को मजबूती और सद्भावना पर बल I

0

वैष्णव बैरागी समाज ने एकता एवं संगठन की मजबूती पर दिया बल

-वर्तमान मे समाज के विवाह समिति के विवाद पर चर्चा, उसमे सम्पूर्ण समाज की नहीं हैं कोई भूमिका I 

-समाज के आठ बैठक (महंत मण्डल ) का विवादित समिति मे  समाज के आठ मण्डल की कोई भूमिका नहीं I 

-वैष्णव वैरागी समाज आठ बैठक विकास सेवा समिति रखने से समाज मे भ्रम की स्थिति I

उदयपुर राजस्थान से निशांत पंडित (वैष्णव) रिपोर्ट 

उदयपुर /मावली, 04 जून 2026।

लिमड़िया जी बावजी के स्थान पर वैष्णव बैरागी समाज आठ बैठक के प्रबुद्ध वर्ग की एक बैठक आयोजन I 

जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों एवं समाजजनों ने भाग लिया। बैठक में समाज हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में समाज के प्रतिनिधियों ने पिछले दिनों विभिन्न समाचार माध्यमों एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विवाह सम्मेलन के लिए बनी समिति के बारे मेँ प्रसारित समाचारों के संबंध में चर्चा करते हुए स्पष्ट किया कि समाज की एकता एवं संगठन सर्वोपरि है। एवं उक्त समिति के अंदर सम्पूर्ण समाज का प्रतिनिधित्व नहीं हैं,इसलिए उस समिति से सम्बंधित समाचारो पर आठ बैठक (मंडल ) को उससे नहीं जोड़ा जाना चाहिए समाज की आठ बैठक (मंडल )  की किसी भी तरह की भूमिका नहीं हैं, उपस्थित समाजजनों ने कहा कि किसी भी विवाद को पूरे समाज से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए तथा समाज का व्यापक वर्ग आपसी सद्भाव एवं एकजुटता के साथ कार्य कर रहा है।

बैठक में यह भी बताया गया कि कुछ विषय वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन हैं, अतः उनका समाधान विधिक प्रक्रिया एवं आपसी संवाद के माध्यम से किया जाएगा। समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पक्ष समाज हित को सर्वोच्च रखते हुए सौहार्दपूर्ण समाधान की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए यह निर्णय लिया गया कि समाज से संबंधित किसी भी कार्यकारिणी अथवा संगठनात्मक घोषणा में संबंधित व्यक्तियों की पूर्व सहमति एवं अनुमति आवश्यक होगी। बिना सहमति किसी भी व्यक्ति का नाम शामिल किए जाने की स्थिति में उसे मान्य नहीं माना जाएगा।


बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि समाज की अगली बैठक दिनांक 14 जून 2026 को जोगणिया माता मंदिर, पावर हाउस, देबारी में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में समाज के विकास, संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं सामाजिक गतिविधियों के संबंध में आगे की कार्ययोजना पर विचार किया जाएगा।


अंत में उपस्थित सभी समाजजनों ने समाज की एकता, आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं संगठन की मजबूती बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया तथा समाज हित में मिल-जुलकर कार्य करने का आह्वान किया।



Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)